भारतमाला परियोजना के खरका ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग तीन नकाबपोस अपराधी ने दिया घटना को अंजाम ।

*भारतमाला परियोजना के खरका ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग तीन नकाबपोस अपराधी ने दिया घटना को अंजाम*
गुमला
गुमला सदर थाना क्षेत्र के खटवा नदी के समीप भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे ब्रिज निर्माण कार्य स्थल पर शनिवार की देर शाम 7 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर एक कर्मी को घायल कर दिया। घायल कर्मी की पहचान यूपी सहारनपुर निवासी मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम ब्रिज निर्माण कार्य स्थल पर कामकाज चल रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात नकाबपोस हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने सलीम को निशाना बनाते हुए उसके के जांघ में गोली मार दी। गोली उसके जांघ को छूते हुए निकल गई अपराधियों ने तीन फायर किया। अचानक हुई ।
गोलीबारी से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन हवाई फायरिंग की काम नहीं करने की धमकी देते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए। निर्माण स्थल पर गोलीबारी की घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। घटना के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपसी रंजिश, रंगदारी या किसी अन्य कारण से घटना को अंजाम दिया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर एक गिरोह ने जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर लेटर पोस्ट कर काम नहीं करने की धमकी दी है कहा कि अंजाम बहुत बुरा होगा।
घटना के बारे में उस परियोजना में काम कर रहे हैं शिवालय कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारी जी पी शुक्ला से दूरभाष में बात की गई तो उन्होंने उनके कर्मियों के घायल होने की पुष्टि की और बताया कि अभी तक किसी तरह के लेवी अथवा अन्य किसी मांग को लेकर उनसे संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने आशंका जताई की भय पैदा करने के लिए अपराधियों के द्वारा यह कृत्य किया गया है।
वही एनएचएआई के पी डी एस के गौतम से दूरभाष में बात हुई तो उन्होंने कहा कि अनजान लोगों के द्वारा फायरिंग की गई है। लेवी अथवा किसी तरह के डिमांड नहीं होने के बात बता उन
