October 20, 2026

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी, तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगी हरी झंडी

बेंगलुरु-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। केएसआर रेलवे स्टेशन पर वे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो यात्रा करेंगे।

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान शहरी संपर्क से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के अंत में वे एक बड़े सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे, जिसमें विकास योजनाओं और कर्नाटक की प्रगति पर अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.