IRCTC की भारत गौरव ट्रेन कानपुर सेंट्रल से मिलेगी 4 ज्योतिर्लिंग

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन कानपुर सेंट्रल से मिलेगी 4 ज्योतिर्लिंग
+ Statue of Unity यात्रा की सुविधा 17 अगस्त से, कानपुर से भी चढ़ सकेंगे यात्री ।
रेलवे विभाग ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी एक बार फिर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन लेकर आ रहा है। इस बार ये ट्रेन आपको कराएगी 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा। और सबसे खास बात… कानपुर सेंट्रल से भी यात्रियों को बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी
उत्तर मध्य रेलवे के सहयोग से आईआरसीटीसी की ये स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 10 दिन और 9 रात की यात्रा पर रवाना होगी। इस यात्रा में श्रद्धालु महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ – चारों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इसके अलावा पैकेज में द्वारकाधीश मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और शनि शिंगणापुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
ट्रेन गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज संगम, लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल, झांसी और ललितपुर जैसे स्टेशनों से गुजरेगी।किराए की बात करें तो स्लीपर का किराया 18,380 रुपये, थर्ड एसी 29,570 रुपये और सेकेंड एसी 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
इसमें रेल यात्रा, होटल, शुद्ध शाकाहारी भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, दर्शन, यात्रा बीमा और टूर मैनेजर की सुविधा शामिल है।
वायुमंडल चोपड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी, आईआरसीटीसी लखनऊ
“ये भारत गौरव ट्रेन खासतौर पर धार्मिक पर्यटन को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। यात्रियों को एक ही पैकेज में 4 ज्योतिर्लिंग और देश के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इच्छुक यात्री जल्द से जल्द IRCTC की वेबसाइट या अधिकृत कार्यालयों से बुकिंग करा सकते हैं।”
आकांशु गोविल, डिप्टी सीटीएम, कानपुर सेंट्रल “कानपुर के यात्रियों के लिए ये अच्छी खबर है। इस विशेष ट्रेन में कानपुर सेंट्रल से बोर्डिंग के साथ-साथ डी-बोर्डिंग की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत हो
