पेयजल ओर स्ट्रीट लाइट के लिए CM धामी ने 676 करोड़ की सौगात दी

- पेयजल ओर स्ट्रीट लाइट के लिए CM धामी ने 676 करोड़ की सौगात दी : स्ट्रीट लाइट, केदारनाथ पावर प्रोजेक्ट में आएगी तेजी; पेयजल और निकायों को सबसे बड़ा फंड दिया।

देहरादून 19 घंटे पहले स्ट्रीट लाइट, केदारनाथ पावर प्रोजेक्ट में आएगी तेजी; पेयजल और निकायों को सबसे बड़ा फंड दिया | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास योजनाओं और जनसुविधाओं के लिए 676 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस पैकेज में शहरी निकायों के विकास, पेयजल, बिजली, सोलर स्ट्रीट लाइट, केदारनाथ मास्टर प्लान, उच्च शिक्षा और जिला पंचायतों के लिए बड़ी राशि मंजूर की गई है।
सबसे बड़ा हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों को मिला है, जबकि केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए भी 212.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सबसे ज्यादा पैसा यहां खर्च होगा… निकायों को 407 करोड़ की दूसरी किस्त: सभी जिला पंचायतों को 82.21 करोड़ रुपए, सभी शहरी स्थानीय निकायों को 325.03 करोड़ रुपए, यह राशि राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत दूसरी तिमाही की किस्त के रूप में जारी होगी।
केदारनाथ और बिजली परियोजनाओं पर 240 करोड़ से ज्यादा: केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत 33/11 केवी उपकेंद्र और बिजली लाइनों के निर्माण के लिए 212.10 करोड़ रुपए।यूजेवीएनएल की तीन परियोजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में 23.10 करोड़ रुपए। कुमाऊं मंडल में पांच विद्युत योजनाओं के लिए 2 करोड़ रुपए जारी। शहरों में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट: देहरादून में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट के लिए 5.88 करोड़ रुपए। पिथौरागढ़ में एलईडी स्ट्रीट लाइट और सीसीएमएस के लिए 1.99 करोड़ रुपए। चमियाला नगर पंचायत में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 3.07 करोड़ रुपए।अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 35 लाख रुपए । पेयजल और शिक्षा को भी मंजूरी: नैनीताल के कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए 2.13 करोड़ रुपए।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय पीजी भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपए।
