September 22, 2026

DME पर कांवड़ लेने जा श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस हुई सतर्क ।

कांवड़ लेने जा रहे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुई हाल की घटना को लेकर गाजियाबाद पुलिस सतर्क

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा और पैदल आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीसीपी ग्रामीण के निर्देश पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर विभिन्न स्थानों पर बैरियर और साइनेज बोर्ड लगाकर मार्ग को नियंत्रित किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर श्रद्धालुओं को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा गया।
एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जहां गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण कांवड़ियों का आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमभरा हो सकता है। इसी वजह से एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा और पैदल चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को जागरूक कर रही है कि वह प्रशासन द्वारा निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही इस्तेमाल करें।
कांवड़ यात्रा के चलते कई नमो भारत स्टेशन के गेट बंद रहेंगे, जानिए कब खुलेंगे?
कांवड़ियों से क्या अपील?
एडीसीपी ने सभी शिवभक्त कांवड़ियों से अपील की है कि वह एक्सप्रेसवे पर प्रवेश न करें और केवल निर्धारित रूट से ही अपनी यात्रा पूरी करें। वहीं आम गाड़ी चालकों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने का आग्रह किया गया ज़।

 

 

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.