July 24, 2026

C M धामी का ऐलान प्रदेश में नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा ।

C M धामी का ऐलान प्रदेश में नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा ।
  1. उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान, नकल माफिया को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा ।
    मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है ।
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सख्त नकलरोधी कानून के तहत 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

U T U पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर पूरी सख्ती से कार्य कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षाओं से लेकर विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं तक नकल, प्रश्नपत्र लीक या परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे मामलों में आरोपितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लागू सख्त नकलरोधी कानून का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब तक विभिन्न मामलों में 100 से अधिक नकल माफिया और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.