निशा भगत आत्महत्या मामला: खलारी में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग।

निशा भगत आत्महत्या मामला: खलारी में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग।
प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता राजकुमार यादव ।
खलारी (रांची : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर शनिवार को खलारी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने राय चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की कथित आत्महत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व खलारी मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल गंजू ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा दुख व चिंता व्यक्त करते हुए इसे राज्य में कानून-व्यवस्था और आदिवासी समाज के प्रति सरकार की विफलता करार दिया। कार्यकर्ताओं ने निशा कुमारी भगत को अविलंब न्याय दिलाने तथा पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।मंडल अध्यक्ष अनिल गंजू ने कहा कि राज्य में आदिवासी समाज की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को सजा नहीं दिलाई जाती और पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक भाजपा चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, मनोज कुमार सिंह, राजू गुप्ता, रवि भूषण सिंह, रितेश कुमार केसरी, एतवारा महतो, दिनेश्वर प्रसाद सोनी, तरुण कुमार, दिलीप गंजू, गणेश महतो, रामेश्वर महतो, अभिजय प्रजापति, कमलेश महतो, नेपाल महतो, अर्जुन केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
