November 8, 2026

वार्ड-60 में पार्षद सचिन डागर ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार देकर किया सम्मानित ।

वार्ड-60 में पार्षद सचिन डागर ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार देकर किया सम्मानित ।

वार्ड-60 में पार्षद सचिन डागर ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार देकर किया सम्मानित ।

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-60 में पार्षद सचिन डागर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने वार्ड में कार्यरत सुपरवाइजर से लेकर सफाई कर्मचारियों तक सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

समारोह के दौरान पार्षद सचिन डागर ने वार्ड में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को मिठाई और उपहार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उनकी मेहनत और समर्पण से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। ऐसे में त्योहारों की खुशियां उनके साथ साझा करना और उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पार्षद सचिन डागर ने गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है।

दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने भी पार्षद सचिन डागर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल सौहार्द, भाईचारे और उत्साह से सराबोर रहा।

इस मौके पर सफाई नायक राकेश ग्रोवर, राज सिंह, सुमित, निर्मल, सुनील ठेकेदार, परविंदर, दामोदर, मनोज, रेखा, उषा, अंकित, सोनू, माया, मनोज, अनिल, सलमान, राजा सहित वार्ड के अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.