October 30, 2026

*”समाजवादी पार्टी ने गजब कर दिया.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शिक्षक स्नातक सीट (पटक के) जीत ली.. वो भी दोबारा..”*

सपा का टेंपो हाई है.. क्या ये यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत हैं!!

देखिए न, भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन करने वालों की कतार लगी है.. बीते कुछ दिनों से लगभग रोज भाजपा के बड़े-बड़े नेता सपा की साइकिल पर सवार हो रहे हैं..

आज वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट का परिणाम आया तो फिर से मोदी जी का जादू कुछ टूटता दिखा..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए..

ऊपर ब्रैकेट में लिखा है न “पटक के जीत लिए..”

बनारसी अंदाज में अईसे ही बोलते हैं..

लाल बिहारी यादव को 10,958 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा 6,060 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे.. 

इस सीट पर लाल बिहारी यादव दोबारा जीते हैं.. इससे पहले 2020 में भी लाल बिहारी यादव यहां से जीते थे.. तब भी उन्होंने प्रमोद कुमार मिश्रा को हराया था.. 

तब प्रमोद कुमार मिश्रा ओमप्रकाश शर्मा गुट से लड़े थे..

 उन्हें 6,830 वोट मिले थे.. 

भाजपा से चेतनारायण सिंह चुनाव लड़े थे जो तीसरे नंबर पर रहे थे.. 

अबकी बार भाजपा ने प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा और प्रमोद जी बेचारे पिछली बार 

से भी 770 कम वोट पाए..

सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने पिछली बार 936 वोट से जीत दर्ज की थी.. 

अबकी बार उनकी जीत का अंतर बढ़कर 4898 वोट हो गया..

यूपी की हवा बदल रही है क्या भइया!!

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.