गगनदीप भारती का इंडियन आर्मी सुपरीटेंडेंट इनकम टैक्स, के पद पर झंडा गाड़ने के बाद, बुलबुल भारती ने चिकित्सा क्षेत्र में किया परिवार का नाम रोशन।

आज बड़ी ही खुशी का दिन है जो मैं आप सभी से साझा कर रहा हूं आज आप सभी देवी देवताओं पितरों बड़े बुजुर्गों माताओ बहनों छोटे बड़े भाइयों मित्रों के आशीर्वाद से हमारी बेटी बुलबुल भारती ने भी अपने दोनों बड़े भाइयों लेफ्टिनेंट गगनदीप भारती इंडियन आर्मी और मगनदीप भारती ऑफिस सुपरीटेंडेंट इनकम टैक्स विभाग वित्त मंत्रालय की तरह ही एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है।

जब कुछ उन्मादी शरारती बच्चे नीट परीक्षा कैंसिल होने को लेकर टुकड़े-टुकड़े गैंग या देश विरोधी गद्दारो के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब करने को दिल्ली जंतर मंतर पर जाकर पुलिस प्रशासन के साथ भद्दि भद्दि गाली गलौच हाथापाई मारपीट तोडफ़ोड़ यहां तक कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को भद्दि भद्दि गलियां देकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे देश विरोधी नारे लगा रहे थे उस समय लाखों बच्चे अपना भविष्य बनाने के लिए पुनः नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनमें से ही एक हमारी बेटी बुलबुल भारती भी थी जिसने पहली बार में बगैर किसी कोचिंग के घर पर ही पढ़ाई करके नीट परीक्षा दी जो कैंसिल हो गई उसमें हमारी बेटी बुलबुल भारती के 501 नंबर आए थे और पुनः नीट परीक्षा में हमारी बेटी बुलबुल भारती के 512 नंबर आए और अब उसका एडमिशन एमबीबीएस के लिए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में हुआ है जिसमें आज व्हाइट कोट सेरेमनी थी जिसमें बुलबुल भारती के साथ-साथ मुझे भी व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
