October 9, 2026

टी बी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए आधुनिक पावर सम्मानित । 

टी बी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए आधुनिक पावर सम्मानित । 

टी बी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए आधुनिक पावर सम्मानित ।

सरायकेला: टीबी मुक्त भारत अभियान एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) को सम्मानित किया गया। गुरुवार को सरायकेला-खरसावां सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण चौधरी ने कंपनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।कंपनी को यह सम्मान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पंजीकरण कर टीबी मरीजों के उपचार एवं सहयोग में योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी प्रमाणपत्र के माध्यम से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान में एपीएनआरएल की सहभागिता को मान्यता दी गई।अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। एपीएनआरएल की ओर से प्रमुख-सीएसआर संजीत कुमार सिन्हा तथा कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के हेड बलजीत संसोआ ने प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्राप्त किया।इस अवसर पर संजीत कुमार सिन्हा ने जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित ‘जोश’ (जॉइंट स्क्वॉड फॉर हेल्थ) कार्यक्रम के शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भी भाग लिया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.