अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त, कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध ।

जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष सतीश शर्मा जी के द्वारा माननीय सांसद राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गाजियाबाद कांग्रेस ने मनाया ‘काला दिवस’
अंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त, कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
गाजियाबाद,
8 अक्टूबर 2026।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सर्कुलर दिनांक 7 अक्टूबर 2026 के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ मनाया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर की प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों एवं ब्लॉक कांग्रेस समितियों को 8 अक्टूबर को व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्देश दिया था। यह आह्वान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सहित INDIA ब्लॉक के सांसदों एवं वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के साथ दिल्ली में पुलिस द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जंतर मंतर की तरफ जाने से रोका गया गई जबकि उसे ग्राउंड पर जंतर मंतर पर नेता प्रतिपक्ष या अन्य कोई भी फ्रंटल संगठन अपनी मांगों के लिए उसे ग्राउंड का उपयोग किया जा सकता है और वहां पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जाने से भी रोका गया अभद्र व्यवहार किया गया कार्रवाई और उन्हें रोके जाने/हिरासत में लिए जाने की घटना के विरोध में किया गया है। आज काल दिवस मनाया गया दिल्ली पुलिस ने 7 अक्टूबर के प्रदर्शन के संबंध में कई एफआईआर भी दर्ज की है। 
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा अंबेडकर पार्क नवयुग मार्केट, गाजियाबाद में कार्यक्रम को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष वह इंडिया एलाइंस नेताओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपना आक्रोश एवं विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा डॉ संजीव शर्मा सुशांत गोयल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद त्यागी पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्या प्रजापति ओम दत्त गुप्ता अश्वनी त्यागी मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता राजकुमार शर्मा उदय सिंह पाल सत्य प्रकाश त्यागी शमसुद्दीन युसूफ श्यामवीर शर्मा राजाराम भारती सुरेंद्र कुमार शर्मा बृजेश कुमार राजीव गुप्ता राजू शर्मा अश्वनी शर्मा प्रदीप गौड़ सीमा नजमीन रूबी मलिक महफूज खान पुष्पेंद्र शर्मा ईश्वर त्यागी ब्रह्मजीत सिंह देवेंद्र शर्मा रविंद्र कुमार राजू सिंह राजकुमार नवीन पोल सुशील विशंभर सिंह नेगी अजय ठाकुर पजल राणा बिजेंदर भीष्म सिंह जोगिंदर नंदकिशोर शर्मा नईम खान सविता गौतम रिजवान मलिक भरे खान सफदर भाई कासिम नवाब फिरोज मोहम्मद इरफान नेताजी अरमान आनंद किशोर जी अहमद विजय श्रीवास्तव अरुण शर्मा प्रेमचंद सविता जयसवाल रमाशंकर भाषण आबिद अली राहुल अग्रवाल सुनील शर्मा अनिल शर्मा गौरव त्यागी रितेश कासाना योगेश कुमार अवधेश सोनी जाकिर आबिद अली गौरव बंटी हरिंदर सिंह अरविंद गौतम नवीन पोले निर्मल आचार्य विकास कुमार त्यागी विनोद धाम आदि उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय है। इसी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे देश और उत्तर प्रदेश में ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और विपक्ष की आवाज से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना लोकतांत्रिक विरोध लगातार दर्ज कराती रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद
