October 5, 2026

लखनऊ में ‘पिंक वेव 2026’ का भव्य आयोजन: स्तन कैंसर जागरूकता के लिए 1090 चौराहे पर उमड़ी हजारों की भीड़ ।

लखनऊ में ‘पिंक वेव 2026’ का भव्य आयोजन: स्तन कैंसर जागरूकता के लिए 1090 चौराहे पर उमड़ी हजारों की भीड़ ।

*लखनऊ में ‘पिंक वेव 2026’ का भव्य आयोजन: स्तन कैंसर जागरूकता के लिए 1090 चौराहे पर उमड़ी हजारों की भीड़*

*#लहर_से_जुड़ें के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन*

*लखनऊ, 04 अक्टूबर, 2026*

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ द्वारा प्रस्तुत ‘पिंक वेव 2026 – स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन’ का आयोजन आज प्रातः लखनऊ के 1090 चौराहे पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता सप्ताह (01 से 07 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम ‘जागरूकता की लहर। आशा की लहर। जीवन बचाने वाली लहर।’ की थीम पर आधारित था।

कार्यक्रम का एकत्रीकरण प्रातः 06:30 बजे तथा फ्लैग-ऑफ प्रातः 07:00 बजे 1090 चौराहा, लखनऊ से किया गया। वॉकथॉन का मार्ग 1090 चौराहा – फूड वैली – समता मूलक चौराहा – 1090 चौराहा निर्धारित था।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पिंक टी-शर्ट धारण कर तथा पिंक रिबन लगाकर ‘Early Detection Saves Lives’ का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान चार प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया गया:

1. *उज्जवल भविष्य के लिए वॉक:* मुख्य जागरूकता वॉक, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

2. *कैंसर विजेता सम्मान समारोह:* स्तन कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभव साझा किए गए।

3. *लखनऊ के सुपर बाइकर्स :* बाइकर्स द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता हेतु विशेष रैली निकाली गई।

4. *विंटेज कार रैली:* ‘Drive the Message Through Lucknow’ संदेश के साथ विंटेज कारों द्वारा शहर भर में जागरूकता प्रसार किया गया।

इस अवसर पर SGPGI के विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है, किन्तु समय पर पहचान से 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में इसका सफल उपचार संभव है। नियमित स्व-परीक्षण तथा 40 वर्ष की आयु के पश्चात नियमित मैमोग्राफी जांच के महत्व पर बल दिया गया।

यह आयोजन SGPGI, लखनऊ सहित कई सहयोगी संस्थाओं – सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS), रोटरी क्लब तथा अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम का समापन ‘स्तन कैंसर मुक्त कल के लिए एकजुट’ के संकल्प के साथ हुआ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.