September 30, 2026

लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवाराम बग्गा के नाम पर सड़क का नामकरण, सोनू बग्गा ने जताया आभार

लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवाराम बग्गा के नाम पर सड़क का नामकरण, सोनू बग्गा ने जताया आभार

लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवाराम बग्गा के नाम पर सड़क का नामकरण, सोनू बग्गा ने जताया आभार ।

 

गाजियाबाद। शिक्षाविद एवं समाजसेवी सोनू बग्गा ने शहर विधायक संजीव शर्मा एवं नगर निगम पार्षद पूनम सिंह का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय विधायक संजीव शर्मा एवं पार्षद पूनम सिंह के प्रयास से लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय सेवाराम बग्गा के नाम पर प्रताप विहार क्षेत्र में लीलावती स्कूल से मिर्जापुर रोड तक के महत्वपूर्ण मार्ग का नामकरण करने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में रखा गया था, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

सोनू बग्गा ने बताया कि यह मार्ग प्रताप विहार क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे में उनके पिता एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय सेवाराम बग्गा के नाम पर सड़क का नामकरण होना परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सदन में प्रस्ताव संख्या 253 के तहत शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा प्रताप विहार लीलावती स्कूल से मिर्जापुर रोड तक के मार्ग का नाम लोकतंत्र सेनानी सेवाराम बग्गा के नाम पर रखने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

 

सोनू बग्गा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय सेवाराम बग्गा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सड़क का नाम उनके नाम पर होना उनके संघर्ष एवं योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने शहर विधायक संजीव शर्मा और पार्षद पूनम सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं को समझते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नगर निगम के सदन का भी धन्यवाद किया, जहां प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिली।

 

सोनू बग्गा ने बताया कि सड़क का लोकार्पण सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल एवं शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के बाद यह मार्ग लोकतंत्र सेनानी सेवाराम बग्गा के नाम से जाना जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी उनके संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति योगदान की जानकारी मिलती रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क का नामकरण नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले एक सेनानी के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि है। इससे क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल है और लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.