September 26, 2026

बुलंदशहर सिकंद्राबाद में बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने चेकिंग अभियान चला कर 7 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर कराया मामला दर्ज ।

बुलंदशहर सिकंद्राबाद में बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने चेकिंग अभियान चला कर 7 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर कराया मामला दर्ज ।

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद में बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने चेकिंग अभियान चला कर 7 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर कराया मामला दर्ज*

बता दें कि आजकल देखा जाता है की अधिकतर उ0प्र के विभिन्न जिलों व तहसीलों व गांव देहातों में कुछ बिजली चोर बिजली चोरी कर विभाग का नुक़सान करते हैं जिसका भुगतान मीटर वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है जबकी बिजली विभाग समय-समय पर बिजली चोरी रोको अभियान चला कर ऐसे बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर उन पर नकेल कसने का काम करता रहता है। फिर भी बिजली चोर अपनी हठधर्मी व मनमानी कर कानून को बौना समझते हुए बिजली चोरी करते रहते हैं।
उसी क्रम में आज उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद में बिजली विभाग ने बिजलेंस टीम के साथ मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान के अंतर्गत बिजली चोरी अभियान चलाकर 7 बिजली चोरों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने बताया की आज सुबह तड़के में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजलेंस टीम के साथ सिकंद्राबाद बिजली विभाग की टीम ने मिलकर बिजली चोरी रोको अभियान के अंतर्गत मुहल्ला गद्दीबाडा़ व मृदबाडा में चेकिंग अभियान चलाकर 4 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिनका भार 11 किलोवाट बताया गया और इसके अलावा 3 उन बिजली उपभोक्ताओं को पकड़ा जिनका समय से बिल जमा होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था मगर बिना बिल जमा किए अवैध तरीके से बिजली चालू कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। इस प्रकार कुल 7 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और बताया की इन बिजली चोरो से लगभग 12 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जायेगा। ओर बताया की यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा इसलिए बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध है की बिजली चोरी ना करें और जुर्माने से बचें।

इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों-पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज़ नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-25/09/2026

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.