September 26, 2026

भागलपुर हाउसिंग बोर्ड की शर्मनाक लापरवाही: सील टूटी एक घंटा भी नहीं हुआ, दबंग ने फिर तोड़ा ताला और घुसा घर में*

भागलपुर हाउसिंग बोर्ड की शर्मनाक लापरवाही: सील टूटी एक घंटा भी नहीं हुआ, दबंग ने फिर तोड़ा ताला और घुसा घर में*

*भागलपुर हाउसिंग बोर्ड की शर्मनाक लापरवाही: सील टूटी एक घंटा भी नहीं हुआ, दबंग ने फिर तोड़ा ताला और घुसा घर में*

 

*अरविंद कुमार झा / भागलपुर।*

बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिहार राज्य आवास बोर्ड की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। LIG मकान संख्या- 6LH-01 के मूल आवंटी योगेन्द्र दास को बोर्ड 2 साल से कब्जा नहीं दिला पा रहा है, जबकि अवैध कब्जाधारी नरेश नन्दन चौधरी बार-बार सरकारी सील तोड़ रहा है।

मामले में सक्षम प्राधिकार ने वाद संख्या 62/2021 में दिनांक 18.07.2022 को ही बेदखली का आदेश दिया था और ₹1,57,110 का हर्जाना भी लगाया था।इसके बाद प्रशासन ने 07.09.2022 और 04.11.2023 को दो बार मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ मकान खाली कराकर सील किया, लेकिन हर बार कब्जाधारी ने सील तोड़ दी। आज फिर से कार्यपालक अभियंता, मजिस्ट्रेट और पुलिस द्वारा मकान को सील किया गया, लेकिन इधर सील लगे घंटा भी नहीं बीता कि अवैध कब्जाधारी ने फिर ताला तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया।पीड़ित का आरोप है कि बोर्ड प्रबंधन सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रहा है। कोर्ट के आदेश और पटना हेड ऑफिस के पत्र दिनांक 24.06.2024 के बाद भी मूल आवंटी न्याय के लिए भटक रहा है, जबकि सील तोड़ना BNS की धारा 301 के तहत दंडनीय अपराध है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.