युवा कांग्रेस की नई कमेटी का गठन, सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ ।

युवा कांग्रेस की नई कमेटी का गठन, सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ ।
महिला कॉलेज, बेड़ो में रविवार को युवा कांग्रेस की प्रखंड कार्यकारिणी एवं आगामी 30 अगस्त को आयोजित होने वाली महाजुटान रैली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने की।
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस की नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। वहीं, कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष अमित खलखो, विधानसभा अध्यक्ष हुसैन अंसारी, बेड़ो प्रखंड उपप्रमुख मुद्दसिर हक, विधानसभा उपाध्यक्ष जावेद अली, जिला महासचिव अल्ताफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि रेयाज अंसारी सहित युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल अंसारी ने कहा कि संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
वहीं, आगामी 30 अगस्त की महाजुटान रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
