पूर्वनियोजित योजना के तहत गाजियाबाद में स्कॉर्पियो से पीछा का लूट को दिया अंजाम ।

*गाजियाबाद दिनांक 21.08.2026 को रात्रि लगभग 8:00 बजे थाना वेव सिटी पर सूचना प्राप्त हुई कि गिलमान पुत्र नईमुद्दीन निवासी लोहिया नगर मेरठ अपने कुछ साथियों के साथ थार गाड़ी में कुछ कैश लेकर जा रहे थे।
एक पूर्व-नियोजित योजना के तहत मेरठ से ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर उन्हें डरा-धमकाकर तथा गाड़ी रुकवाकर उनसे कैश छीन लिया गया। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना वेव सिटी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु कई टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियों (एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर) को बरामद कर लिया गया है। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का शीघ्र ही पूर्ण अनावरण कर दिया जाएगा। वीडियो बाइट~श्रीमती प्रियाश्री पाल ,सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी।*
