July 21, 2026

केडर कैंप 19.07.2026 को पंजाब नांगल में हुआ है जिसकी अध्यक्षता वेदवीर सिंह आदिवासी केन्द्रीय अध्यक्ष व प्रशिक्षण संस्था सुप्रीमो चौधरी विनोद अंबेडकर ने दिया ।

  1. परिवर्तन संस्था भारत की पंजाब यूनिट द्वारा जिला रोपड़ के नंगल डेम मे सम्पन्न हुवा एक दिवसीय कैडर कैंप जिसकी अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी जी ने की तथा संचालन स्टेट मीडिया इंचार्ज अलसिमरन खान ने किया। इस अवसर बतौर प्रशिक्षक संस्था प्रमुख की गरिमाई उपस्तिथि रही ।


कैडर प्रदान करते हुवे चौ0 विनोद अम्बेडकर ने कहा कि हमारी अनेक समस्याये है लेकिन सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की कमी और बुद्धि का विकास नही होना रहा है और इसका एकमात्र समाधान कैडरबैस संगठन मे निहित है। आज आप लोगों के पास राष्ट्रीय स्तर का कैडरबैस संगठन परिवर्तन संस्था भारत मौजूद है जो पुरे भारत मे कैडरकैंप के माध्यम से शिक्षा और बुद्धि का आंदोलन चलाकर बड़ी संख्या मे मिशनरी साथी तैयार कर चुका है। अब आप सभी तैयार लोगों को त्याग परिश्रम और समर्पण की भावना से मनी माइंड टाइम का सहयोग करते हुवे निरंतर समाज से सम्पर्क और संवाद करना है उन्हें मेरे द्वारा बताई गई बातो को पहुँचाना है। आप लोगों को सदैव यह याद रखना चाहिए कि व्यक्ति नही समाज और देश महत्वपूर्ण है व्यक्ति आते है जाते है लेकिन समाज और देश हमेशा रहता है। हमें उसके लिए जीना और मरना है और यही जीवन का मूल उद्देश्य होना चाहिए। इसी मार्ग से समाज और देश की उन्नति होगी
*कैडर कैंप मे विशाल बैंस, जसविंद्र सिंह संजीव सरवान संजय चौटाला, राजा एडवोकेट, राकेश अटवाल, गौरव,भीम सिंह, सुरेश कुमार, राकेश चौधरी, देवेंद्र कुमार, अंकुश, रोहित कुमार, कुलदीप अटवाल, रिकी, कुणाल, अनीता बैंस, सोनिया सारवान, बीना देवी, रेखा, रजनी, पूजा, पीनू, परवीन,मनजीत, रिया, दीपा, सपना, अलसिमरन गीता लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे*

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.