25 वर्ष से एक ही संकल्प,राष्ट्रसेवा और गरीबों का उत्थान : ई.मनोज कुमार सिंह ।

25 वर्ष से एक ही संकल्प,राष्ट्रसेवा और गरीबों का उत्थान : ई.मनोज कुमार सिंह ।
प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता कुशीनगर… ।
कुशीनगर। जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर धूस, पडरौना स्थित जिला स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पड़रौना विधानसभा क्षेत्र के ई. मनोज कुमार सिंह ने हजारों कार्यकताओं के साथ सहभागिता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का संबोधन उपस्थित लोगों ने लाइव सुना। कार्यक्रम के दौरान ई. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ‘गांव से ग्लोबल’ तक भारत की विकास यात्रा में देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं को भी निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा मिलती है। ई. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा और समर्पण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़े तथा भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद, विधायकगण, जिलाधिकारी कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत’ के संकल्प और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
