सदा-ए-वतन वेलफेयर ट्रस्ट ने 6 विद्यालयों में जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी नि:शुल्क शिक्षा की पुस्तकें !

सदा-ए-वतन वेलफेयर ट्रस्ट ने 6 विद्यालयों में जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी नि:शुल्क शिक्षा की पुस्तकें !
अमित कुमार : सदा-ए-वतन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क शिक्षा किट (स्टडी मटेरियल) का वितरण किया गया।
इस वितरण अभियान के तहत क्षेत्र के कुल छह विद्यालयों को आच्छादित किया गया, जिनमें यूपीएस नौकाडीह, यूपीएस पहरीडीह, यूपीएस सोनाजोरी, यूएमएस मोचियाडीह, यूपीएस मोचियाडीह (तुरिया टोला) तथा यूपीएस फूलजोरी (उर्दू) शामिल हैं। किट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. सुलेमान अंसारी एवं सचिव मो. सलीमुद्दीन रिज़वी ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है। साधन के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो, इसी संकल्प के साथ ट्रस्ट लगातार सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हाफिज़ मो. शमशुद्दीन, कोषाध्यक्ष जुनाब मियां, उप सचिव मौलाना निजामुद्दीन, मीडिया प्रभारी मो. ताहिर अंसारी, उप मीडिया प्रभारी शरीफ अंसारी, सलाहकार मो. चिरागुद्दीन अंसारी उपस्थित रहे। साथ ही हाफिज़ अलीमुद्दीन अंसारी, मौलाना अब्दुर रशीद, जियाउल अंसारी, कलीम अंसारी, सुल्तान अंसारी एवं फ़िरोज़ अंसारी सहित कई अन्य सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
