September 2, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र मे किये गये व्यापक पुलिस प्रबन्ध ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र मे किये गये व्यापक पुलिस प्रबन्ध ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र मे किये गये व्यापक पुलिस प्रबन्ध ।
▪️ *ड्यूटी मे लगाया जाने वाला कुल पुलिस बल- 3500* , कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 86 निरीक्षक, 635 उ0नि0, 1022 मु0आ0, 1270 आरक्षी, 440 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
▪️ *जोन, सेक्टर, QRT की संख्या-* रेंज मे 24 जोन, 81 सेक्टर व 60 QRT बनाये गये हैं।
▪️ *शोभायात्राओं की संख्या- 104* , जनपद मेरठ मे 14, बुलन्दशहर मे 36, बागपत मे 28 व हापुड़ मे 26 शोभायात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है।
▪️ *मार्ग मे संवेदनशील स्थानो की संख्या- 39* , शोभायात्रा मार्गो में जनपद मेरठ मे 11, बुलन्दशहर मे 16, बागपत मे 01 व हापुड़ मे 11 कुल 39 स्थानो को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
▪️ *कार्यक्रम आयोजित होने वाले मंदिरो की संख्या- 303* , जनपद मेरठ मे 186, बुलन्दशहर मे 44, बागपत मे 35 व हापुड़ मे 38 मंदिरो मे जन्माष्टमी के कार्यक्रम होना प्रस्तावित है।
▪️ *अन्य कार्यक्रम/ भण्डारो की संख्या- 28* , जनपद मेरठ मे 02, बुलन्दशहर मे 20, बागपत मे 04 व हापुड़ मे 02 अन्य कार्यक्रम/ भण्डारे प्रस्तावित हैं।
▪️ *एन्टी रोमियो स्कवॉड की संख्या- 83* , जनपद मेरठ मे 32, बुलन्दशहर मे 28, बागपत मे 12 व हापुड़ मे 11 एन्टी रोमियो स्कवॉड सक्रिय किये गये हैं ।
▪️ परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ *118*, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ *108* तथा आयोजको/ संचालको के साथ *106 गोष्ठियां* आयोजित कर ली गई हैं ।

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार दिनांक 04.09.2026 को मनाया जायेगा। कतिपय स्थानों पर मुख्य पर्व से आगामी 06 दिनों तक भी स्थानीय स्तर पर मेले/ झांकियां/ शोभायात्रा आदि का आयोजन किया जाता है। त्यौहार के दौरान अधिकांशतः मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं कहीं-कहीं घरों में भी विशेष झांकियां रखी जाती हैं तथा मेलो का आयोजन एवं शोभायात्रा भी निकाली जाती हैं। इसके अतिरिक्त यह त्यौहार जनपदों में पुलिस लाइन तथा थाना, चौकियों आदि में भी परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षो में विभिन्न स्थानों पर हुई कतिपय घटनाओं के कारण स्थानीय स्तर पर उत्पन्न संवेदनशीलता के कारण उक्त त्यौहार के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों मे कुछ कारणों से विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है, जिस पर अत्यधिक सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता होती है, इस हेतु परिक्षेत्र मे व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। त्यौहार के सकुशल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक इन्तजाम करने हेतु *पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियो को दिये गये आवश्यक *दिशा निर्देश….*

➡️ सभी जनपदो की पुलिस लाईन में जन्माष्टमी का त्यौहार परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें।
➡️ कार्यक्रम आयोजित होने वाले मंदिरों में पर्याप्त संख्या में महिला/ पुरूष पुलिस कर्मियों की डियूटी लगाई जाये।
➡️ मटकी फोड़ कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या मे पुलिसकर्मियो की डयूटी लगाई जाए तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय जैसे जाल लगाना आदि कराये जाये।
➡️ शोभायात्रा के मार्ग में ढीले विद्युत तारों को विद्युत विभाग के सहयोग से समय रहते सही करा लिया जाये।
➡️ झांकियों को निकाले जाने वाले मार्गों का त्यौहार से पूर्व में ही *थाना प्रभारियों / क्षेत्राधिकारियों द्वारा भ्रमण* कर लिया जाये । यदि कोई विवाद सामने आता है तो उसका तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर तत्परता से निराकरण करा लिया जाये ।
➡️ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो मे विशेष सतर्कता बरती जाये तथा पर्याप्त संख्या मे महिला / पुरुष पुलिसकर्मियो की डयूटी लगाएं ।
➡️ स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजनकर्ताओं / प्रबन्धकों के साथ वार्ता / गोष्ठी कर कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त कर लिया जाये। गोष्ठी के दौरान आयोजनकर्ताओं एवं प्रबंधकों द्वारा किसी प्रकार का कोई सुझाव अथवा कोई आपत्ति प्रकट की जाती है तो स्थानीय परिस्थिति के अनुसार विधिसम्मत निवारण कर लिया जाये ।
➡️ स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों / झांकियों के निकट दूसरे धर्म के धार्मिक स्थलों को भी चिन्हित कर यदि कार्यक्रमों के सम्बन्ध में कोई विवाद / आपत्ति हो तो उसका पूर्व में ही निराकरण कर लिया जाये ।
➡️ आयोजकों से वार्ता कर सुनिश्चित किया जाये कि यथासम्भव प्रत्येक कार्यक्रम सीसीटीवी से आच्छादित हो और यदि कैमरे पूर्व से ही लगे हैं तो उनको चैक करा लिया जाये कि वह ठीक काम कर रहे हैं अथवा नहीं । उक्त त्यौहार के अवसर पर आयोजित सभी झांकियों / मेलों एवं अन्य कार्यक्रम की वीडियोग्राफी / फोटोग्राफी करायी जाये ।
➡️ त्यौहार रजिस्टर का भली प्रकार अवलोकन कर उसकी प्रविष्टियों को अद्यतन कर लिया जाये तथा वर्तमान में चल रहे विवादों एवं इस त्यौहार के दौरान पूर्व में हुई घटनाओं की समीक्षा कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु बीट स्तर, थाना स्तर, सर्किल स्तर पर गोष्ठी / वार्ता कर ली जाये ।
➡️ निकट पूर्व में घटित सभी ऐसी घटनाओं जिनमें साम्प्रदायिक संवेदनशीलता प्रकट हुई हो, का जमीनी स्तर पर भौतिक परीक्षण कर लिया जाये तथा उसकी वर्तमान स्थिति का भी गहनता से परीक्षण कर तदानुसार आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिये जायें ।
➡️ अगर किसी अन्य कारण अथवा झांकियों की वजह से रूट डायवर्जन किया जाता है तो त्यौहार से पूर्व ही वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण कर लिया जाये, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके ।
➡️ किसी नयी / विवादित परम्परा को कदापि अनुमति न दी जाये। अगर किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्परता से नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाये।
➡️ मेले / झांकियों / कार्यक्रमों में एकत्र होने वाली भीड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर समुचित पुलिस प्रबंध कराना सुनिश्चित करें । मेले एवं कार्यक्रमों के मार्गों / स्थलों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पिकेट आदि की व्यवस्था की जाये, ताकि मेले में आने जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़, झपटमारी आदि की घटनाएं घटित न हो सके ।
➡️ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त पर प्रमुख स्थानों पर दर्शन हेतु भारी भीड़ एकत्र हो जाती है अतः संभावित भीड़ का आंकलन कर भीड़ नियंत्रण के संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही हेतु पूर्व में ही बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये ।
➡️ साम्प्रदायिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाले, अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निष्पक्ष रूप से वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, ताकि उनको किसी प्रकार की घटना कारित करने का अवसर न मिल सके ।
➡️ सोशल मीडिया पर सतर्कता रखते हुये भ्रामक / आपत्तिजनक पोस्ट के संज्ञान में आते ही उसे ब्लॉक (निषिद्ध) कराने / डिलीट करने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये ।
➡️ प्रत्येक छोटी से छोटी सूचना को गम्भीरता से लिया जाये एवं सूचना प्राप्त होने पर अविलम्ब तत्परता से घटना स्थल पर पहुंचकर समुचित वैधानिक कार्यवाही की जाये, ताकि किसी भी प्रकार की घटना कोई बड़ा रूप न ले सके । ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

*मीडिया सेल*
*मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।*

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.