July 30, 2026

वाल्मीकी धर्मशाला निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, समाज की वर्षों पुरानी मांग हो रही साकार

वाल्मीकी धर्मशाला निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, समाज की वर्षों पुरानी मांग हो रही साकार

वाल्मीकी धर्मशाला निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, समाज की वर्षों पुरानी मांग हो रही साकार ।

देहरादून। वार्ड संख्या 25, इंद्रेश नगर स्थित वाल्मीकी बस्ती में निर्माणाधीन वाल्मीकी धर्मशाला का आज देहरादून के यशस्वी महापौर आदरणीय श्री सौरभ थपलियाल जी ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संयम कुमार ने बताया कि वाल्मीकी समाज की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए उन्होंने लगातार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय को प्रमुखता से उठाया। धर्मशाला निर्माण के संबंध में आवश्यक मांग-पत्र एवं पत्राचार उन्होंने स्वयं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आदरणीय श्री भगवत प्रसाद मखवाना जी तथा महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी को समय-समय पर सौंपे और लगातार इस विषय की पैरवी की।

श्री संयम कुमार ने कहा कि आदरणीय श्री भगवत प्रसाद मखवाना जी द्वारा भी निरंतर पत्राचार एवं विशेष प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी के सहयोग से वाल्मीकी धर्मशाला के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली और आज उसका निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बलबीर खुनियाल जी, भाजपा अंबेडकर नगर मंडल के मंडल महामंत्री श्री निखिल पार्चा जी, क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री संयम कुमार ने कहा कि वाल्मीकी धर्मशाला का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के मुद्दों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उठाते रहेंगे।

जारीकर्ता:

संयम कुमार

अध्यक्ष, अंबेडकर नगर मंडल

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, देहरादून

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.