प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस समेत विपक्ष पर फिर से ‘नाराज फूफा’ वाला तंज कसा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस समेत विपक्ष पर फिर से ‘नाराज फूफा’ वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की तरक्की से कभी खुश नहीं हो सकते। गुजरात के वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि झूठ की गूंज वाले आज हर चौराहे पर मिल जाएंगे। भारत का युवा सच की हुंकार के साथ है।
पीएम मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में करीब 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसी दौरान महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले फाइलें अटकती थी, लटकती थी, भटकती थी। दुर्भाग्य देखिए कि इन फाइलों को भी कोई डेडिकेटेड कॉरिडोर नसीब नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने अहम इंडस्ट्रियल हब को जोड़ने वाले ‘वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ के सेक्शन के सफल पूरा होने का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट को पूरा करने में हुई भारी देरी के लिए पिछली सरकारों की आलोचना भी की और 2014 के बाद से देश के काम करने के तरीके और लॉजिस्टिक्स सिस्टम में आए बदलाव पर ज़ोर दिया।
#pmmodi
