October 5, 2026

देश के युवाओं के प्रेरणा पुरुष थे श्री अशोक सिंघल जी: सुनील कुमार शर्मा

देश के युवाओं के प्रेरणा पुरुष थे श्री अशोक सिंघल जी: सुनील कुमार शर्मा

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ।

देश के युवाओं के प्रेरणा पुरुष थे श्री अशोक सिंघल जी: सुनील कुमार शर्मा ।

कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि “भारत के युवाओं को श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर में अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में आयोजित हिंदू युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही।

कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद गाजियाबाद द्वारा किया गया
श्री सुनील कुमार शर्मा ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, हिंदू समाज के संगठन और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन को अपना जीवन समर्पित करने वाले इस युगदृष्टा नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में अशोक सिंहल जी के प्रेरणा दायी जीवन, दूरदर्शी विचारों और देश-समाज के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
रामभक्त युवाओं से खचाखच भरे सभागार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “श्री अशोक सिंहल जी ने अपना पूरा जीवन देश, समाज और भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में लगा दिया। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका योगदान और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अविस्मरणीय रहेगी।”

डा कविता अस्थाना ने कहा, “विश्व हिंदू परिषद उनकी जन्म शताब्दी मनाकर और उनके जीवन, मूल्यों व योगदान को जन-जन, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य कर रहा है। यह शताब्दी समारोह युवा पीढ़ी के लिए उन आदर्शों को समझने और राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल उनके विचारों और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।”

कार्यक्रम में पूज्य महंत नारायण गिरी जी ने कहा, “यह हमारा देश है और इसकी हर धरोहर की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हमें अपने समाज और धर्म के प्रति सदैव सजग रहना होगा, कड़ी मेहनत करनी होगी और देश को और अधिक शक्तिशाली व प्रगतिशील बनाने में योगदान देना होगा—यही श्री अशोक सिंहल जी की विचारधारा थी।”

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा की , “श्री अशोक सिंहल जी के भीतर विचारों की दृढ़ता और दूसरों के दुखों के प्रति अपार संवेदनशीलता का एक दुर्लभ संगम था। एक बार जब वे कोई निर्णय ले लेते थे, तो उस पर अडिग रहते थे। उनका ध्यान इस बात पर नहीं होता था कि काम कितना कठिन है, बल्कि इस बात ,पर होता था कि उसे सिद्ध कैसे किया जाए। संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्य से लेकर भारत की सांस्कृतिक विरासत, समाज सेवा और परंपराओं के संरक्षण तक उनका योगदान अभूतपूर्व रहा। वे केवल दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति नहीं थे, बल्कि उन संकल्पों को संगठित और सतत कार्य में बदलने की अद्भुत क्षमता रखते थे।”

बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया जी ने कहा की जिस प्रकार हनुमान जी श्रीराम के भक्त हैं उसी प्रकार हम सभी को भारत माता का सेवक बनना होगा, हनुमान जी का संवाद कौशल विलक्षण है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण अशोक वाटिका में जब वे पहली बार माता सीता से मिलते हैं तब दिखाई देता है। वे अपनी बातचीत से न सिर्फ उन्हें भयमुक्त करते हैं, बल्कि उन्हें यह भी भरोसा दिलाते हैं कि वे श्रीराम के ही दूत हैं- “कपि के वचन सप्रेम सुनि, उपजा मन बिस्वास। जाना मन क्रम बचन यह, कृपासिंधु कर दास ।।” यह कौशल आज के युवा उनसे सीख सकते हैं। श्री वालिया ने कहा कि हनुमान जी के जीवन का एक ही मंत्र था – ‘राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम…’ वैसे ही हमे बनना है, युवा शक्ति को हनुमान जी की पूजा से अधिक उनके चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिससे भारत को उच्चतम नैतिक मूल्यों वाले देश के साथ-साथ ‘कौशल युक्त’ भी बनाया जा सके।

विश्व हिन्दू परिषद गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने कहा की , “पूज्य श्री अशोक सिंहल जी का जीवन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ समर्पण का जीवंत स्रोत है। जन्म शताब्दी वर्ष केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों, सेवा भाव और भारत-प्रेम की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने के संकल्प का वर्ष है।”

इस दौरान उपस्थित रहे, मेरठ प्रांत मंत्री राजकुमार डुंगर, प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार जी, प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख संजय बंसल, मुरादनगर विधानसभा से विधायक अजीत पाल त्यागी, गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा गाजियाबाद अध्यक्ष मयंक गोयल,विभाग मंत्री अजय शर्मा, विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, विभाग संयोजिका हेमा शारदा जी, हरनंदी महानगर अध्यक्ष बी के गुप्ता जी, वैशाली महानगर अध्यक्षा प्रियंका स्वामी, लोनी के अध्यक्ष अरविंद त्यागी, एवं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थे

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.