दुःखद खबर अभिजीत दीपके की दादी के निधन की खबर से शोक लहर दौड़ गयी है।

दुःखद खबर अभिजीत दीपके की दादी के निधन की खबर से शोक लहर दौड़ गयी है।
परिवार में शोक की लहर; दादी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र/दिल्ली। अभिजीत दीपके के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके (लगभग 85 वर्ष) का आज सुबह निधन हो गया। यह दुखद समाचार उस समय मिला, जब अभिजीत दीपके दिल्ली में हिरासत में हैं।
दादी के निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। उनके माता-पिता अनीता दीपके और भगवान दीपके महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे या नहीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दे।
