दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई।

सौगात
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आज स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिशन ‘अनमोल’ के विस्तार, नर्सिंग होम मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल और जी.बी. पंत अस्पताल में SOTTO के नए भवन का उद्घाटन किया।
मिशन अनमोल के तहत अब नवजात बच्चों की जन्म के 24 से 72 घंटे के भीतर 63 जन्मजात बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं, दिल्ली की 6,690 आशा कार्यकर्ताओं का मासिक प्रोत्साहन भत्ता 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जो आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करती हैं, उनके सम्मान और कल्याण की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है।
वहीं, नर्सिंग होम पोर्टल से रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का मकसद दिल्लीवासियों को आसान, आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
