गांधी जयंती पर फूलजोरी पंचायत सचिवालय में चला स्वच्छता अभियान ।
गांधी जयंती पर फूलजोरी पंचायत सचिवालय में चला स्वच्छता अभियान ।
राजु मंडल प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता ।
गांडेय (गिरिडीह): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गांडेय प्रखंड अंतर्गत फूलजोरी पंचायत सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुलेमान अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
अभियान के दौरान पंचायत सचिवालय भवन एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई और झाड़ियों व कचरे को हटाया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुलेमान अंसारी ने कहा कि बापू के सपनों का भारत तभी बनेगा जब हर नागरिक स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने की अपील की।
इस मौके पर कई स्थानीय ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।
