उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में जो यह पोस्टर अनधिकृत रूप से लगाए जाते हैं, ये भारतीय जनता पार्टी का पीडीए से डर है ।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में जो यह पोस्टर अनधिकृत रूप से लगाए जाते हैं, ये भारतीय जनता पार्टी का पीडीए से डर है, आगामी चुनाव में हारने की हताशा है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जानती है, वो बुनियादी मुद्दों पे—शिक्षा पे, स्वास्थ्य पे, बेरोज़गारी, पेपर लीक, क़ानून व्यवस्था—सब पे फ़ेल हो गई।
इसलिए अब प्रायोजित, स्पॉन्सर्ड पोस्टर लगवा रही है और पुलिस प्रशासन से मिलीभगत से ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रही है जो इस तरह का पोस्टर लगा रहे हैं। आखिर ‘अब्दुल समाज’ नाम का कोई ऑर्गनाइज़ेशन है नहीं, तो क्या भाजपा ने यह पैदा कर दिया? और कल भाजपा इन्हीं के ऊपर डंडे चलाएगी क्या, यह भी सोचना होगा। यह भाजपा दोहरी तलवार है। जो लोग पोस्टर लगा रहे हैं, वो होशियार हो जाएँ। अभी उन्हें इस्तेमाल कर रही है, कल उन्हीं के ऊपर डंडे चलाएगी।
-मोहम्मद आज़म
प्रवक्ता-समाजवादी पार्टी
