कुछ डॉलर के लालच में किसी की इज्जत से खिलवाड़ करना पत्रकारिता नहीं, चरित्रहनन है!
कुछ डॉलर के लालच में किसी की इज्जत से खिलवाड़ करना पत्रकारिता नहीं, चरित्रहनन है!
पिछले दो दिनों से 26 वर्षीय महिला शिक्षिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें चरित्रहीन साबित करने की कोशिश की जा रही है। बिना पूरी जानकारी और तथ्यों को समझे किसी की प्रतिष्ठा को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है।
शुरुआत में नाबालिग छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ POCSO समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन बाल कल्याण समिति के सामने छात्र ने अपहरण के आरोपों से इनकार करते हुए स्कूल के काम से लखनऊ आने की बात कही। जांच में यौन शोषण की पुष्टि नहीं होने के बाद पुलिस POCSO की धाराएं हटाने की कार्रवाई कर रही है।
FIR दर्ज होना किसी को अपराधी साबित नहीं करता। आरोप लगना और अदालत में दोष सिद्ध होना अलग-अलग बातें हैं। फिर भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर किसी महिला को अपराधी और चरित्रहीन ठहराने का अभियान चलाना कहां की पत्रकारिता है?
कुछ व्यूज और डॉलर कमाने के लिए किसी की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाना पत्रकारिता नहीं, चरित्रहनन है। कानून को अपना काम करने दीजिए और सोशल मीडिया पर अदालत लगाकर किसी की इज्जत उछालना बंद कीजिए।
#Journalism #SocialMedia #WomenDignity #ResponsibleMedia
