November 28, 2026

गाँव भाटखेड़ी में मनाया गया संविधान दिवस , सबसे अच्छा संविधान देकर डॉ. अंबेडकर ने बढ़ाई देश की शान. रामपाल सिंह गौतम ।

गाँव भाटखेड़ी में मनाया गया संविधान दिवस , सबसे अच्छा संविधान देकर डॉ. अंबेडकर ने बढ़ाई देश की शान. रामपाल सिंह गौतम ।

*गाँव भाटखेड़ी में मनाया गया संविधान दिवस , सबसे अच्छा संविधान देकर डॉ. अंबेडकर ने बढ़ाई देश की शान. रामपाल सिंह गौतम ।

 

नागल. क्षेत्र के गाँव भाटखेड़ी में संविधान दिवस के अवसर पर बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में 77वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व बोधिसत्व संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में विचार रखते हुए समाजसेवी रामपाल सिंह गौतम ने कहा कि कठिन परिस्थितियो में बाबासाहब ने बिना किसी भेदभाव के दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान देकर भारत की शान बढ़ाई है जिसके आधार पर भारत की व्यवस्था स्थापित है, जिसको पूरी दुनियां सराहती है। ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार ने कहा कि बाबासाहब ने सभी को बराबरी का हक अधिकार दिया है। इस दौरान राजेश कुमार, मनोज सैनी, अभिषेक अम्बेडकर, अंकित खुराना, रवींद्र भास्कर, प्रवीण खुराना, राजकुमार, सन्नी कुमार, सोमकुमार, श्रीमती कुंता, श्रीमती कविता व अंजली समेत आदि मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.