November 18, 2026

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आगरा में हुए सपा के पीडीए दलित सम्मेलन की भीड़, मंच की व्यवस्था और दलित समाज के सम्मान को लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं.

 

राजभर ने अपने बयान में कटाक्ष करते हुए कहा कि दलित सम्मेलन में दलितों के नाम पर अन्य जिलों से लोगों को बुलाया गया, फिर भी पंडाल नहीं भर पाया. इसके साथ ही उन्होंने मंच पर हुई घटनाओं और नेताओं के आचरण को लेकर सपा प्रमुख को घेरा और तीखी टिप्पणियां कीं.

 

कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यक्रमों में दलितों और भगवान बुद्ध के सम्मान का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिससे वास्तविक समाज दूरियां बना रहा है. इस तीखे राजनीतिक हमले के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है.

 

#omprakashrajbhar #akhileshyadav #subhaspa #agrasammelan #upnews

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.