November 20, 2026

सीएलडब्ल्यू में बड़ी लापरवाही: इंजन का भारी हिस्सा गिरने से कर्मचारी गंभीर घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल ?

सीएलडब्ल्यू में बड़ी लापरवाही: इंजन का भारी हिस्सा गिरने से कर्मचारी गंभीर घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल ?

सीएलडब्ल्यू में बड़ी लापरवाही: इंजन का भारी हिस्सा गिरने से कर्मचारी गंभीर घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल ?

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता
मिहिजाम
फोटो

चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के 06 नंबर शॉप में ड्यूटी के दौरान एक गंभीर हादसे में 45 वर्षीय कर्मचारी रिंकू यादव के सिर पर इंजन का भारी हिस्सा गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत कस्तूरबा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और जांच के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर श्रमिक संगठन सीआरएमसी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष जताते हुए आरोप लगाया कि निजी एजेंसी की घटिया वेल्डिंग के कारण यह भारी हिस्सा उखड़कर गिरा, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। उन्होंने कारखाने में सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता की निगरानी व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इंजीनियरिंग विभाग में सुपरवाइजरों की कमी के चलते काम की समुचित देखरेख नहीं हो पा रही है। इंद्रजीत सिंह ने प्रबंधन से कार्यस्थलों की सुरक्षा पुख्ता करने, निजी एजेंसी के काम की सख्त जांच कर जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई करने और सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की पुरजोर मांग की है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.