संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती : अशोक तवर

जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद सेंट्रल मार्केट पर प्रेस बर्तन आयोजित की गई जिसमें
संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती : अशोक तंवर
एक माह में पूरी होगी संगठनात्मक चयन प्रक्रिया, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर
गाजियाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद श्री अशोक तंवर ने कहा कि यह अभियान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा, जबकि निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गाजियाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में अशोक तंवर के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अफरोज अली, हेमंत प्रधान तथा सतीश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन सृजन अभियान, पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अशोक तंवर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे पूरे देश में चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। गाजियाबाद में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि संगठन में कामकाज का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। सक्रियता और प्रदर्शन के आधार पर पदाधिकारियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जो अध्यक्ष और कार्यकर्ता लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं संगठन के प्रति निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से हटाया जाएगा।
जिला, महानगर एवं फ्रंटल संगठनों में होगा चयन
पर्यवेक्षक ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला, महानगर तथा पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों में भी चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसका उद्देश्य संगठन में सक्रिय, समर्पित एवं जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाना है।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा पूरे भारत में संगठन सर्जन अभियान जो चल रहा है वह दो राज्यों में बच्चा है बाकी राज्यों में पूर्ण हो गया है संगठनसृजन में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बूथ और जमीनी स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार
अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से संगठनात्मक प्रक्रिया को मजबूत करने और निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मजबूत एवं सक्रिय संगठन के साथ कांग्रेस आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पूरी ताकत से उतरेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन में पारदर्शिता, सक्रियता और जवाबदेही बढ़ाना अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरसिंह जाटव, कांग्रेस नेता सुनील चौधरी, सुशांत गोयल, नवीन कुमार पाले, अश्वनी त्यागी, तरुण रावत, सुरेंद्र शर्मा, राजाराम भारती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
