लखनऊ में अपराधों का सिलसिला जारी! ट्रिपल मर्डर के बाद एक और हत्या, फिर चाकूबाजी की वारदात से मचा हड़कंप !

*लखनऊ में अपराधों का सिलसिला जारी! ट्रिपल मर्डर के बाद एक और हत्या, फिर चाकूबाजी की वारदात से मचा हड़कंप*,
सआदतगंज में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल, अस्पताल से दो घायल आरोपियों के फरार होने की भी चर्चा!
लखनऊ। थाना सआदतगंज क्षेत्र में अपराध की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले ट्रिपल मर्डर, फिर एक और हत्या और इसके कुछ ही घंटे बाद चाकूबाजी की एक और वारदात सामने आई।
बताया जा रहा है कि चाकूबाजी की घटना में घायल दो आरोपियों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक दोनों घायल आरोपी अस्पताल से फरार हो गए। हालांकि, फरारी की खबर की आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम का विवरण सामने आना बाकी है।
आखिर अस्पताल से कैसे फरार हुए दोनों घायल आरोपी? क्या अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था थी? अगर आरोपी पुलिस अभिरक्षा में थे तो उनकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी?
वहीं, कल हुए हत्याकांड में मृतक को सुपुर्द-ए-ख़ाक करने के लिए कब्रिस्तान में मिट्टी पहुंची। मौके पर एसीपी बाजारखाला, एसीपी चौक समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
लेकिन बड़ा सवाल पश्चिमी जोन की कानून-व्यवस्था को लेकर भी है। लंबे समय से ADCP पश्चिमी जोन की तैनाती के बावजूद लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
क्या निचले स्तर के अधिकारियों के तबादले ही कार्रवाई का पूरा पैमाना बन गए हैं? क्या आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए?
जनता का सवाल है कि आखिर जवाबदेही कब तय होगी? क्या हर बार किसी छोटे अधिकारी पर कार्रवाई करके मामला समाप्त कर दिया जाएगा या जिम्मेदारी के उच्च स्तर तक भी जांच पहुंचेगी?
अब सवाल सीधे पुलिस के आला अधिकारियों से हैं—आखिर लखनऊ की कानून-व्यवस्था की जवाबदेही किसकी है?
