November 25, 2026

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सिक्ख समाज ने प्रभातफेरी निकालकर बड़े धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का 557 वां प्रकाश उत्सव*

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सिक्ख समाज ने प्रभातफेरी निकालकर बड़े धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का 557 वां प्रकाश उत्सव*

*बुलंदशहर सिकंद्राबाद के सिक्ख समाज ने प्रभातफेरी निकालकर बड़े धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का 557 वां प्रकाश उत्सव*

बता दें कि हमारे भारत देश में विभिन्न समुदाय के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी समुदायों के लोग मिलजुल एक दूसरे के त्योहारों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उन्हीं समुदायों में से एक समाज सिक्ख समाज भी है जो हर समय समाज सेवा में लगा रहता है और इस समाज ने जनमानस की भरपूर सेवा व रक्षा की है। इसी सिक्ख समाज ने हिंदू समाज के लोगों की उस समय रक्षा की थी जब मुग़ल शासक औरंगजेब ने हिंदूओं पर खुब जमकर अत्याचार कर जबरन मुस्लिम बनाने का भरपूर प्रयास किया था तभी इसी सिक्ख समाज ने हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए अपने पुत्रों व खुद का बलिदान देकर रक्षा व सुरक्षा कर सनातन धर्म को बचाया था।

उसी सिक्ख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव पूर्णिमा को मनाया जाता है और उनको याद कर प्रकाश उत्सव मनाया जाता है।

उसी क्रम में गत वर्षो की भांती इस वर्ष भी उ0प्र के जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद के सिक्ख समाज ने आज 24 नवम्बर 26 को गुरुनानक देव जी की 557 वीं जयंती/ प्रकाशोत्सव के अवसर पर सुबह तड़के में प्रभातफेरी निकालकर बड़े धूमधाम गुरुनानक देव की प्रकाशोत्सव मनाया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह तड़के में गुरुद्वारा साहिब से प्रभात-फेरी निकालकर किया गया और उसके बाद नगर के विभिन्न बाजारों व मुहल्लों पदयात्रा कर वापस गुरुद्वारा साहिब में सकुशल संपन्न हुई और उसके बाद महिलाओं ने गुरु की महिमा भजन कीर्तन के रुप में गाकर रसास्वादन कराया और उसके बाद ग्रंथी साहिब में सबकी सुख शांति के लिए अरदास लगायी और सबद पाठ का वाचन किया और गुरुग्रंथ साहिब को विश्राम कराया और अंत में सभी सेवादारों ने सभी संगत को लंगर लगाकर प्रसाद ग्रहण कराया।

इस मौके की रिपोर्ट पेश है।

दि0-25/11/2026

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.