September 30, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ ।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ ।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ- कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान…

✔️सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान सेवा मेरा योगदान’ के तहत गागलहेड़ी स्थित विधानसभा क्षेत्र-04 सहारनपुर देहात के कैंप कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया- शिविर में भाजपा के मंडल अध्यक्षों, महानगर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की- बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया- पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है- हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है- उन्होंने कहा कि सेवा की भावना समाज को जोड़ती है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए- शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया तथा आयोजकों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई- अभियान ने सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए समाज को सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया- कार्यक्रम में कुलबीर राणा, रविन्द्र राणा,योगेश कुमार व सभी मंडल अध्यक्ष, जोगेंद्र लाला, बिजेन्दर घीमान, विजय चौहान, अमित शर्मा, सौरज सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे!!

*रिपोर्ट- बिलाल मलिक!!*

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.