November 2, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की 3 नवम्बर को होगी घर वापसी, भाजपा में शामिल होने से पहले साहब सिंह सैनी अखिलेश यादव और उनके परिवार के करीबी रह चुके हैं ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की 3 नवम्बर को होगी घर वापसी, भाजपा में शामिल होने से पहले साहब सिंह सैनी अखिलेश यादव और उनके परिवार के करीबी रह चुके हैं ।

*पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा छोड़कर साइकिल पर होंगे सवार…*

 

प्राइम इंडिया न्यूज़ संवाददाता बिलाल मलिक सहारनपुर ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की 3 नवम्बर को होगी घर वापसी, भाजपा में शामिल होने से पहले साहब सिंह सैनी अखिलेश यादव और उनके परिवार के करीबी रह चुके हैं, अब बड़ा सवाल यह है कि एक अनार सौ बीमार वाली कहावत सहारनपुर की सपाई राजनीति में नज़र आने वाली है क्योकि जहां अभी तक यह भी तय नही हुआ कि गठबंधन में सपा को कितनी सीट मिलेंगी और कॉंग्रेस को कितनी सीट मिलेंगी लेकिन सपा के टिकट के दावेदारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, सूत्रों के मुताबिक़ सपा जनपद में कॉंग्रेस को सिर्फ दो सीट देने के मूड में है लेकिन ज़्यादा ही उथल पुथल हुई तो कांग्रेस को किसी भी कीमत पर 3 से ज़्यादा सीट नही दी जाएंगी, अब बेहट और देहात सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार 99 फ़ीसद तो उमर अली खान और आशु मलिक ही रहेंगे मगर बाकी सीटों पर टिकट के लिए ज़बरदस्त लाम्बिंग देखने को मिलेगी, बहरहाल सपा को साहब सिंह सैनी जैसे तेज़ तर्रार नेता मिलने जा रहा है तो यकीनन सपा को इसका फायदा मिलेगा, अब कितना फ़ायदा मिलेगा और किस रूप में मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.