August 28, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत अब 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा करेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत अब 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा करेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत अब 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा करेगा। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने इसका निर्माण शुरू हो गया है। आधुनिक टर्मिनल की भव्यता के बीच राष्ट्रीय ध्वज एयरपोर्ट को और भी आकर्षक बनाते हुए उसकी नई पहचान स्थापित करेगा। यात्रियों के लिए एयरपोर्ट में प्रवेश करते ही तिरंगे का दृश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाएगा।

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दाहिनी ओर लगभग 100 फीट ऊंचा एक स्मारकीय ध्वजस्तंभ लगाया जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी ने भव्य प्लेटफॉर्म और मजबूत नींव तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। नींव पूरी होने के बाद ध्वजस्तंभ स्थापित किया जाएगा और उस पर बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दाहिनी ओर ऊंचाई पर लहराता विशाल तिरंगा मुख्य प्रवेश द्वार से ही यात्रियों और आगंतुकों को दिखाई देगा।

 

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह ध्वज लगभग 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के कई एयरपोर्टों पर 30.5 मीटर (लगभग 100 फीट) ऊंचे स्मारकीय ध्वजस्तंभों के लिए इसी आकार का राष्ट्रीय ध्वज इस्तेमाल किया गया है। एयरपोर्ट पर खुले क्षेत्र में ध्वजस्तंभ पर हवा का दबाव अधिक होता है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.