November 15, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, युवती समेत तीन घायल !

छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, युवती समेत तीन घायल !

छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, युवती समेत तीन घायल !

मोदीनगर। मोदीनगर की एक कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती किसी काम से दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद युवती का भाई, मां और अन्य परिजन आरोपी के घर उसे समझाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने उनकी एक नहीं सुनी और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवती, उसका भाई और मां घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आने की बात कही गई है।
घटना के बाद घायलों को गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार मोदीनगर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
युवती के भाई का आरोप है कि वह आरोपी को केवल समझाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उसने बातचीत करने के बजाय लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.