October 28, 2026

क्लब सिकंदराबाद रॉयल ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली महोत्सव ।

क्लब सिकंदराबाद रॉयल ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली महोत्सव ।

*

क्लब सिकंदराबाद रॉयल ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली महोत्सव*

बुलंदशहर सिकंद्राबा के रोटरी क्लब रॉयल द्वारा दीपावली महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गौड़, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद की छात्राओं ने सीता स्वयंवर का भावपूर्ण मंचन एवं राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे देखकर उपस्थित अतिथि एवं गणमान्य लोग भावविभोर हो उठे।
इस कार्यक्रम में लकी ड्रॉ एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पायल गौड़ ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्लब अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग एवं सचिव अजय शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन शाखा कोषाध्यक्ष पिंकी बोहरा ने किया।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश कुमार शर्मा, नितिन भटनागर, ठाकुर संजीव भाटी, अरविंद दीक्षित, नवीन शर्मा, नितिन सर्राफ, अंशुल शर्मा, विशाल चौधरी, अर्चित अग्रवाल, नवीन राजपूत, उज्ज्वल गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ज्ञ
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरो पवन शर्मा रिपोर्टर एस0एन0एल न्यूज नेटवर्क व भारत पुष्प न्यूज नेटवर्क बुलंदशहर।
दि0-27/10/2026

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.