एनएच-33 पर झाबरी के पास कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल ।

एनएच-33 पर झाबरी के पास कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल ।
सरायकेला: चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया।कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा।सुबह-सुबह हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संभालते हुए यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
