August 10, 2026

उत्तराखंड CM धामी युवा विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद ।

उत्तराखंड CM धामी युवा विद्यार्थियों से करेंगे सीधा संवाद ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अगस्त से ‘युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम’ शुरू करेंगे ।

मुख्यमंत्री धामी लाखों छात्रों से सीधा बातचीत करेंगे ।

‘युवा विद्यार्थी मंथन’ में उत्तराखंड के विकास के सुझाव मागेंगे ।

दिए गए उत्तम 150 सुझावों पर मुख्यमंत्री युवाओ से आमने-सामने चर्चा करेंगे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे संवाद कर भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा पर मंथन करेंगे । युवाओं की सोच, अपेक्षाओं और सुझावों को नीति निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम की पहल में प्रदेश के लगभग 2,800 से अधिक स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के लगभग 3 लाख से अधिक छात्र छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे । इस पहल की खास बात यह है कि इसमें वे विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनका जन्म उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुआ है । सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में यही युवा राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख भागीदार होंगे । विद्यार्थियों से हिंदी अथवा अंग्रेजी में विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे । विद्यार्थी बताएंगे कैसा हो अपना उत्तराखंड
विद्यार्थियों से पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका, सड़क एवं कनेक्टिविटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तकनीकी विकास जैसे विषयों पर सुझाव मांगे जाएंगेविद्यार्थी अपने विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टियां अपलोड कर सकेंगे। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। सफलतापूर्वक प्रविष्टि जमा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को डिजिटल प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। अनुमान है कि तीन लाख से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.