August 10, 2026

दिल्ली बुराड़ी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेदार विभागों पर आपने क्या कार्रवाई कराई?

14 साल से विधायक संजीव झा! बुराड़ी की बदहाल सड़कें पूछ रहीं आखिर विकास गया कहाँ?

देशभर के मुद्दों पर बेबाक बयान देने वाले बुराड़ी के विधायक संजीव झा अब अपने ही विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर जवाब दें!

बुराड़ी की जनता ने संजीव झा को लगातार 14 साल तक अपना विधायक चुना, लेकिन आज भी अगर इलाके की सड़कें, यातायात और बुनियादी सुविधाएं सवाल बनकर खड़ी हैं तो संजीव झा की जवाबदेही तय होना स्वाभाविक है।

संजीव झा हर बड़े राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं, लेकिन बुराड़ी की जमीन पर जब विकास का सवाल आता है तो जनता का सवाल सीधा है—14 साल में आखिर कितना बदलाव आया?

अगर सड़क की जिम्मेदारी MCD की है तो संजीव झा ने समस्या के समाधान के लिए कितनी बार आवाज उठाई?

अगर सरकार की जिम्मेदारी है तो संजीव झा ने कितनी योजनाएं मंजूर कराईं?

और अगर फंड की कमी है तो संजीव झा जनता के सामने पूरा हिसाब रखें कि कितना फंड मांगा, कितना मिला और कितना खर्च हुआ?

अब हर समस्या के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या MCD का नाम लेकर जिम्मेदारी से बचने का सवाल नहीं, बल्कि जनता यह जानना चाहती है कि संजीव झा ने अपने 14 साल के कार्यकाल में बुराड़ी के लिए क्या किया?

संजीव झा जी, बुराड़ी की जनता को भाषण नहीं—काम का रिपोर्ट कार्ड चाहिए।

कितनी सड़कें बनीं?

कितने विकास कार्य पूरे हुए?

कितनी परियोजनाएं अधूरी हैं?

दिल्ली बुराड़ी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेदार विभागों पर आपने क्या कार्रवाई कराई?

14 साल कोई छोटा समय नहीं होता संजीव झा जी।

अब सवाल पार्टी का नहीं, आपकी जवाबदेही का है।

बुराड़ी पूछ रहा है संजीव झा जी, 14 साल का हिसाब कब देंगे?

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.