November 12, 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश देने के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उस मदरसे को खोलने का आदेश जारी कर दिया ।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश देने के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उस मदरसे को खोलने का आदेश जारी कर दिया ।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश देने के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उस मदरसे को खोलने का आदेश जारी कर दिया है जो कि जून माह से सील था। कनावनी कॉलोनी स्थित इस मदरसा परिसर को गोमांस (Beef) फेंके जाने के आरोपों के बाद सील कर दिया गया था।

 

गोमांस फेंके जाने के आरोपों के चलते गाजियाबाद का मदरसा जामिया खुलफा-ए-राशिदीन सील कर दिया गया था। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इसे फिर से खोल दिया जाएगा। इसका प्रबंधन फिर से इसकी प्रबंधन समिति को सौंप दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने मदरसा जामिया खुलफा-ए-राशिदीन बनाम उत्तर प्रदेश केस में यह निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन और वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को मदरसा का कब्जा वापस सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने हाईकोर्ट के सशर्त निर्देश का हवाला दिया है। इस निर्देश में कहा गया था कि यदि दो हफ्ते के भीतर इसके खिलाफ कोई आदेश नहीं आता है, तो मदरसे की सील हटा दी जाए।

 

हाईकोर्ट के 30 अक्टूबर के फैसले पर आदेश

मदरसा को सील करने की प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। इस पर 30 अक्टूबर, 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला दिया था। यह आदेश फैसले में कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देश पर जारी किया गया है। इस याचिका पर हाई कोर्ट ने संबंधित राज्य प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि वे याचिकाकर्ता को अपनी बात रखने का मौका दें और दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर निर्णय लें।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.