October 28, 2026

आदित्यपुर में दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार !

आदित्यपुर में दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार !

आदित्यपुर में दहेज प्रताड़ना के आरोप में विवाहिता की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार !

 

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष शर्मा, पूनम शर्मा, श्याम शर्मा और सतीश शर्मा शामिल हैं। सभी आदित्यपुर के रोड नंबर-3 स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट, बसंती मंदिर के पास के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मृतिका के परिजन ललित महतो, पिता स्वर्गीय महेश्वर महतो, निवासी रोड नंबर-3, आदित्यपुर-1, ब्लॉक नंबर 22/2/2 के लिखित आवेदन के आधार पर 27 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया था। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।जांच के क्रम में पुलिस ने मामले के प्राथमिक अभियुक्तों के रूप में पति मनीष शर्मा सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पिंकी कुमारी और मनीष शर्मा के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 6 जून 2026 को रजरप्पा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों आदित्यपुर स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट में साथ रह रहे थे।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.