October 29, 2026

हापुड़ विधानसभा में अरुण ढाका की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, इक़बाल कुरैशी का साथ चर्चा में ।

हापुड़ विधानसभा में अरुण ढाका की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, इक़बाल कुरैशी का साथ चर्चा में ।

हापुड़ विधानसभा में अरुण ढाका की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, इक़बाल कुरैशी का साथ चर्चा में ।

‘चाय पर चर्चा, PDA की बात अपनों के साथ’ अभियान के जरिए जनसंपर्क पर जोर, सपा से दावेदारी को लेकर समर्थकों में जोश औरउत्साह !


हापुड़। हापुड़ सदर विधानसभा क्षेत्र-59 में समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अरुण ढाका की बढ़ती जनसंपर्क गतिविधियां क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके अभियान ‘चाय पर चर्चा, PDA की बात अपनों के साथ’ के जरिए सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे, समान भागीदारी और जनसमस्याओं पर संवाद को प्रमुखता दी जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जनाब इक़बाल कुरैशी भी इन जनसंपर्क गतिविधियों में उनके साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पेशे से अधिवक्ता अरुण ढाका अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उनके पिता भोपाल सिंह पूर्व डीएम बताए जाते हैं और वर्ष 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे वर्ष 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी से टिकट के दावेदार रहे हैं। हालांकि, वर्ष 2017 और 2022 में हापुड़ विधानसभा सीट गठबंधन के तहत दूसरी पार्टी के खाते में चली गई थी।
अरुण ढाका भी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से दावेदारी कर चुके हैं। अब एक बार फिर वे क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क के जरिए अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा रहे हैं। उनकी गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
PDA समीकरण और जनसंपर्क अभियान पर टिकी निगाहें
एडवोकेट अरुण ढाका के अभियान में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद पर जोर दिया जा रहा है। ‘चाय पर चर्चा, PDA की बात अपनों के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।
अरुण ढाका के समर्थक उन्हें हापुड़ सदर विधानसभा क्षेत्र-59 से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में देख रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और विभिन्न सामाजिक वर्गों के साथ संवाद ने उनकी दावेदारी को चर्चा में ला दिया है। समर्थक इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहे है ।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.