October 6, 2026

हादसे में युवती घायल, CHC में डॉक्टर नहीं मिलने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

हादसे में युवती घायल, CHC में डॉक्टर नहीं मिलने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

हादसे में युवती घायल, CHC में डॉक्टर नहीं मिलने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश ।

सड़क पर घायल पड़ी युवती को लेकर पहुंचे ग्रामीण, चिकित्सक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

प्राइम इंडिया न्यूज ।

तोपचांची: थाना क्षेत्र के मदयडीह स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान गोमो के लक्ष्मीपुर निवासी हमीदा खातून के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल युवती को साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।
बताया गया कि हमीदा खातून बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर एक वाहन के अचानक चकमा देने से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, ताकि समय पर उपचार मिल सके।
लेकिन CHC पहुंचने के बाद वहां चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने की बात सामने आई। आपात स्थिति में घायल मरीज को लेकर पहुंचे ग्रामीणों में इससे नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क दुर्घटना जैसे मामलों में मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत होती है, ऐसे में अस्पताल में डॉक्टर की उपलब्धता बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अस्पताल प्रभारी डॉ. श्वेता गुंजन को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलने के बाद चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए हमीदा खातून को निजी वाहन से निजी अस्पताल लेकर चले गए।
ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन स्थिति के दौरान चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.