सन्नी देओल से टकराएंगे, विजय वर्मा एंटनी सर्कस कलाकार के रोल में नज़र आएंगे विजय वर्मा, धीरे उनके इरादों का खुलासा होगा ।

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल के पास अभी कई फिल्में हैं। वे ‘एंटनी’ नाम की एक फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक पुलिसवाले के रोल में दिखाई देंगे। वहीं, इस फिल्म में विजय वर्मा भी नजर आएंगे। वे फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं।
‘एंटनी’ में सनी देओल और विजय वर्मा के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। विजय एक सर्कस कलाकार के रोल में नजर आएंगे। शुरुआत में लोगों को उनके भयानक इरादों के बारे में पता नहीं होगा। धीरे-धीरे उनके भयानक इरादों का खुलासा होगा। धीरे-धीरे दर्शकों को भी पता चलेगा कि फिल्म के मुख्य विलेन विजय वर्मा ही हैं।
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में विजय वर्मा ने सर्कस में फिल्माए गए एक डांस नंबर की शूटिंग की है। इस गाने के लिए अंधेरी पूर्व के मारोल में एक विशाल सर्कस का सेट बनाया गया था। विजय एक ऐसे विलेन के रोल में दिखेंगे, जो डांस में भी माहिर है। इसलिए मेकर्स ने फिल्म में एक डांस नंबर जोड़ा है। इसी गाने के अंत में विजय के किरदार का रहस्य खुलेगा और उसके बुरे इरादों की जानकारी मिलेगी।
