विधायक के निर्देश पर रांगामाटी, टीकर व डुमटांड़ मार्ग का मरम्मती कार्य तेजी से चल रहा ।

विधायक सविता महतो के निजी पहल व निजी खर्च से कुलटांड़ सड़क की मरम्मत शुरू
विधायक के निर्देश पर रांगामाटी, टीकर व डुमटांड़ मार्ग का मरम्मती कार्य तेजी से चल रहा ।
बिद्युत महतो / प्राइम इंडिया न्यूज संवाददाता, ईचागढ़
चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लावा चुनिडीह केनाल से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। विधायक सबिता महतो की पहल पर विधायक के निजी खर्च से तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे एवं कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने तत्काल मरम्मत कार्य कराने की पहल की। विधायक के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर मरम्मत कार्य को गति दे रहे हैं।वहीं, लावा केनाल से कुलटांड़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया को लेकर भी पहल तेज हो गई है। जल्द ही सड़क का शिलान्यास किए जाने की बात कही गई है। सड़क निर्माण पूरा होने से कुलटांड़, तिरुलडीह-2 (चिपड़ी), टिकर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने विधायक श्रीमती सबिता महतो के प्रति आभार जताया। सड़क मरम्मती कार्य को गति देने में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने विशेष भूमिका निभाई। मौके पर विधायक के निर्देश पर ईचागढ़ प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर निर्माण कार्य को गति दे रहे हैं। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव,सचिव अमित सिन्हा, वरिष्ठ गुप्तेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी पशुपति बागची, युवा प्रखंड अध्यक्ष स्वपन आदित्यदेव, कन्हाई लाल बेसरा, राणा प्रताप महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, लखन मांझी, राईशेन मांझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
